उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर ट्विटर के नियम


 

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों का लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गलत या भ्रामक जानकारी को प्रसारित करने वाली सामग्रियों को हटा दिया जाएगा। 
ट्विटर ने आज यहां बयान जारी कर कहा कि उसकी सिविक इंटीग्रिटी नीतियों को लागू करने का मतलब है कि ऐसी सामग्रियों को हटा दिया जाएगा जो चुनाव में हस्तक्षेप करने वाली, छेड़छाड़, गलत या भ्रमित करने वाली सूचना है। इसमें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के तरीकों के बारे में गलत सूचना देना भी शामिल है जिसका मकसद लोगों को डराना या चुनाव में भाग लेने या मतदान करने से हतोत्साहित करना है। मतदान केंद्र बंद है, मतदान खत्म हो चुका है, मतदान पूरा हो चुका है या अन्य गलत सूचना जो वोट नहीं गिने जाने और या ऐसे विवरण जो किसी राजनीतिक उम्मीदवार या दल से उनकी गलत संबद्धता बताते हो, उसे भी सिविक इंटीग्रिटी नीतियों में शामिल किया गया है।
उसने कहा कि सिन्थेटिक और मैनिपुलेटेड मीडिया कई अलग रूप धर सकते हैं और लोग भिन्न किस्म की टेक्नालॉजी का उपयोग करके ऐसी मीडिया तैयार कर सकते हैं। इस नीति के तहत किसी कंटेंट को लेबल करने (नाम देने) या हटाने के लिए उसके पास यह मानने का कारण या संदर्भ होना चाहिए, जिसमें पेश किए जाने वाले मीडिया को अच्छे-खासे और भ्रामक ढंग से बदला तथा छेड़ा जाता है।
ट्विटर ने कहा कि इस तरह की सामग्री को सिंथेटिक और मैनिपुलेटेड मीडिया माना जाएगा और इसे एक ट्विटर मोमेन्ट से जोड़ दिया जाएगा ताकि लोगों को अतिरिक्त संदर्भ मिले और जमीनी स्तर पर बात हो ताकि वे जिस विषय में बात करना चाहते हैं या जिसे बढ़ाना चाहते हैं उसपर जानकारी-भरा निर्णय लिए जा सकें।
उसने कहा कि विज्ञापनों के लिए राजनीतिक सामग्री से संबंधित उसकी नीति है। उसका मानना है कि राजनीतिक संदेश की पहुँच कमाई जानी चाहिए तथा खरीदी नहीं जानी चाहिए। इस तरह राजनीतिक उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के विज्ञापन लाना खत्म हो चुका है। प्रतिबंधित राजनीतिक विज्ञापनों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है और इसके लिए व्यापक तथा बारीकी से काम करने वाली प्रवर्तन व्यवस्था लागू किए जा रहे हैं। इनमें संदर्भ वाले उम्मीदवारों, पार्टियों के विज्ञापनों के साथ चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री को चिन्हित करना और ब्लॉक करना शामिल है। (वार्ता)


टैकनोलजी

  • चंद्रयान 3: लैंडर विक्रम ने किया लिफ्ट ऑफ, इसरो चांद पर इंसान को भेज सकेगा ISRO! मिली बड़ी सफलता

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को एक और बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर उतारे गए लैंडर विक्रम ने कमांड पर अपना इंजन ऊपर उठाया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। ऐसे में, चांद पर इंसान भेजने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

  • बिजली गुल होने से नासा के स्टेशनों का संपर्क टूटा, 1 घंटे तक प्रभावित

    ह्यूसटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नासा के कंट्रोल सेंटर और मिशन स्टेशन के बीच संचार कार्य बंद हो गया था। इससे नासा को बैकअप प्रणाली का सहारा लेना पड़ा, जो पहली बार हुआ। ह्यूस्टन में स्थित नासा की इमारत में अचानक बिजली की खराबी से एक तेज़ भूकंप महसूस हुआ था। बिजली के चले जाने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन स्टेशन के बीच का संचार बंद हो गया था।

  • मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी ट्रेन

    कोलकाता। मेट्रो ने कोलकाता में इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे रफ्तार भरी है। यह ट्रायल रन हावड़ा से कोलकाता में एस्प्लेनेड तक हुआ। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इस दौड़ को कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि यह पहली बार है कि एक ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है। यह 33 मीटर की गहराई पर सबसे गहरा स्टेशन भी है।