उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

भाजपा कार्यकर्ता की मां की मौत, राजनीति गरमाई




 नंदीग्राम। टीएमसी कार्यकर्ताओं के कथित हमले में भाजपा कार्यकर्ता की मां शोभा मजूमदार की मौत होने पर बंगाल की राजनीति गर्म हो गई है। शोभा मजूमदार को घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा था। वह अस्पताल में भर्ती थीं। शोभा मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोभा मजूमदार की मौत की जानकारी दी। साथ ही इसको लेकर टीएमसी पर हमला बोला।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है। 
सुश्री बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं।
तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।”
उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह ( अधिकारी) ‘न घर का रहा न घाट का।’ तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। पिछले महीने एक कथित हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था।
सुश्री बनर्जी ने खुदीराम मोड से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्रा की। इसमें हजारों लोग इसमें शामिल हुए, वे तृणमूल का झंडा लिए हुए थे। दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं। अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
इससे पहले सुश्री बनजी ने बंगाल में पहले चरण के हुए चुनाव में 30 में से 26 सीटें जीतने के श्री शाह के दावे को लेकर उन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को उस चरण में एक भी सीट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चांदीपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी 30 सीटें जीत लेने का दावा क्यों नहीं करती, क्या चार सीटें उसने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी हैं। उन्होंने कहा, “ तुमको (भाजपा) बड़ा रोसोगुल्ला(जीरो) मिलेगा।” उन्होंने अगले चरण के चुनाव में केन्द्रीय बलों से निष्पक्ष रहना सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे भाजपा के लिए वोट की खातिर हेरफेर न करें। इस बीच, भाजपा के सूत्रों ने बताया कि कल नंदीग्राम में होने वाले रोडशो में श्री शाह के शामिल होने की संभावना है।
श्री शाह ने बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए नंदीग्राम के लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने सुश्री बनर्जी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बंगलादेश की यात्रा को लेकर आलोचना किये जाने पर कहा कि यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए था। इस दौरे का चुनावों से कुछ लेना-देना नहीं है।
अमित शाह उ प्र में महिलाओं पर अत्याचार होने पर क्यों नहीं कुछ बोलते: ममता
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करती हैं और उन्हें शोभा मजूमदार की मौत के असल कारण की जानकारी नहीं है।
सुश्री बनर्जी ने इसी के साथ आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर चुप्पी क्यों साधे रहते हैं। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, “ भाजपा अब शोभा मजूमदार के निधन का राजनीतिकरण कर रही है। अमित शाह ट्वीट करके कह रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर अत्याचार किया गया, तब वह चुप क्यों रहे।”
उन्होंने कहा कि बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानून-व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथों में है। तीन तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिछले कुछ दिनों में हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक लालच अच्छा नहीं होता। वह ( अधिकारी) ‘न घर का रहा न घाट का।’
तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्हीलचेयर पर विशाल पद यात्रा की। पिछले महीने एक कथित हमले में उनके घायल हो जाने के बाद उनका यहां यह पहला रोडशो था।
सुश्री बनर्जी ने खुदीराम मोड से नंदीग्राम ब्लॉक-2 के ठाकुर चौक तक पद यात्रा की। इसमें हजारों लोग इसमें शामिल हुए, वे तृणमूल का झंडा लिए हुए थे।
दूसरे चरण के दौरान एक अप्रैल को यहां होने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तृणमूल सुप्रीमो यहां से अपने पूर्व मंत्रिमंडलीय सहयोगी सुवेन्दु अधिकारी से खिलाफ खड़ी हुई हैं। अधिकारी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इससे पहले सुश्री बनजी ने बंगाल में पहले चरण के हुए चुनाव में 30 में से 26 सीटें जीतने के श्री शाह के दावे को लेकर उन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को उस चरण में एक भी सीट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चांदीपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी 30 सीटें जीत लेने का दावा क्यों नहीं करती, क्या चार सीटें उसने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए छोड़ दी हैं। उन्होंने कहा, “ तुमको (भाजपा) बड़ा रोसोगुल्ला(जीरो) मिलेगा।”


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।