उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 2.33 लाख नये मामले



नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकाॅर्ड 2.33 लाख नये मामले दर्ज किए गए।
विभिन्न राज्यों की ओर से शुक्रवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दौरान देश में दो लाख 33 हजार 757 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 45 लाख 21 हजार 683 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,22,839 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,26,66,889 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं।
इसी दौरान देश में कोरोना के सक्रिय मामले एक लाख से अधिक बढ़कर और 1,03,273 तक पहुंचकर अब 16,73,016 हो गये हैं। इसी अवधि में 1,338 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की आंकड़ा बढ़कर 1,75,673 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर घटकर 87.22 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 11.52 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.20 फीसदी रह गयी है।
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में सक्रिय मामलों में 17,974 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 6,38,034 तक पहुंच गयी जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 63,729 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37 लाख के पार 37,03,584 पहुंच गयी है।
इसी अवधि में 45,335 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार 30,04,391 हो गयी है तथा सबसे अधिक 398 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 59,551 तक पहुंच गया है।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।