उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

लोगों की मदद करने के अभियान में जुटी भूमि पेडनेकर


 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद करने के अभियान में जुट गयी हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज़ ने लोगों को सीधे मदद करने का भी ज़िम्मा उठा लिया है। वहीं, भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए लोगों की मदद करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत भूमि ने एक फॉर्म का प्रारूप पोस्ट किया है, जिसमें मरीज़ का नाम, उम्र, लिंग, हॉस्पिटल, ब्लड ग्रुप की जानकारी मांगी गयी है। भूमि ने लिखा, जो लोग मदद के लिए आ रहे हैं, वो इस फॉर्मेट में भेजें।
भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह, अनुभव सिन्हा, वीर दास जैसे सेलेब्रिटीज़ अपने ट्विटर एकाउंट्स से लोगों की अपील को रीट्वीट करके एम्प्लीफाई कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लगातार कोविड इंडिया हैशटैग के साथ ज़रूरी जानकारियां शेयर और रीट्वीट कर रही हैं।
सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को कोविड-19 मरीज़ों की मदद के लिए खोला हुआ है। इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्ट्राग्राम के ज़रिए उन्होंने कोविड-19 रिसोर्सेज़ को शेयर किया है। सोनम ने कहा कि अपनी ज़रूरत को उन्हें टैग कीजिए और वो उसे एम्प्लीफाई करेंगी। ट्विटर के ज़रिए सोनम इस काम में जुटी हैं।


मूवीज