उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

प्रियंका चोपड़ा ने खरीदे 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर


 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और उन्होंने जरूतमंद लोगों की मदद के लिये 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर खरीदा है।

कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है।इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। प्रियंका चोपड़ा गिव इंडिया के जरिए भारत की मदद करने में जुटी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग इस नेक पहल में उनका साथ दे रहे हैं। सबके सहयोग के चलते प्रियंका ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ति भी की है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है और साथ ही फंड जुटाने में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने लिखा, “जिन्होंने भी दान किया और इस एक्शन को सक्सेसफुल बनाया उन सबका धन्यवाद। कृप्या जान लें, आप सब ने जिंदगियां बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपये कर दिया है।”


मूवीज