उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

पंजाब में सियासी घमासान बरकरार, कुछ फेरबदल संभव




नई दिल्ली। पंजाब की सियासत में घमासान मचा हुआ है। विधानसभा चुनाव के पहले इस घमासान को काफी अहम् माना जा रहा है। इसी क्रम में  राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया। सूत्रों की मानें तो कैप्टन सरकार और संगठन में किसी भी तरह के फेरबदल के लिए तैयार हैं, लेकिन सत्ता के दो ध्रुव उन्हें मंजूर नहीं है। बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि राज्य में छह महीने में विधानसभा का चुनाव है और यह बैठक उसी सिलसिले में आंतरिक चर्चा के लिए बुलाई गई थी। समिति 3-4 दिनों में अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद को पाटने के लिए था। जिस समय कैप्टन के साथ चर्चा हो रही थी, उस वक्त राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चर्चा से जुड़े थे।  


भारत