उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

इसरो का जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 मिशन पूरा नहीं हो सका



श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण तकनीकी खराबी के कारण पूरा नहीं हो सका।
इसरो ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ईओएस-03 का प्रक्षेपण आज सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू किया गया।पहले दो चरण ठीक तरीके से आगे बढ़े, लेकिन तीसरे चरण में इसके इंजन में खराबी आ गई।
उपग्रह का उद्देश्य नियमित अंतराल पर बड़े क्षेत्र की वास्तविक समय पर तस्वीरें उपलब्ध कराना था लेकिन प्रक्षेपण के बाद क्रायोजेनिक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह मिशन सफल नहीं हो पाया।


भारत