उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

1000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाल गया: व्हाइट हाउस



वाशिंगटन। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालत के बीच अमेरिका ने आज 1000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को वहां से निकाला। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। व्हाइट हाउस ने मंगवार को कहा, “आज अमेरिकी सैन्य उड़ानों ने लगभग 1100 अमेरिकी नागरिकों, अमेरिका के स्थायी निवासियों और उनके परिवारों को 13 उड़ानों (जिनमें 12 सी-17 उड़ान और एक सी-130 उड़ान शामिल है) से निकाला गया। हमें उम्मीद है कि वहां से निकाले जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।”
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमने अब तक अपने कर्मचारियों सहित 3,200 से अधिक लोगों को वहां से (अफगानिस्तान) निकाला है। वहां से निकाले गए कुल 3,200 लोगों के अलावा, हमने लगभग 2,000 अफगानिस्तान के विशेष अप्रवासियों को अमेरिका में स्थानांतरित कर दिया है।”
उल्लेखनीय है कि तालिबान ने गत रविवार को अफगानिस्तान सरकार को पराजित कर सत्ता की बागड़ोर अपने हाथ में ले ली है। वहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं।


विश्व