कोलकाता। तृणमूल सांसद एवं अभिनेत्री नुसरत जहां ने आज एक पुत्र को जन्म दिया। उन्हें कल पार्क स्ट्रीट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वह अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ आईं थीं। उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पहले वह अपने पति निखिल जैन से अलग हुई थीं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि निखिल के साथ उनकी शादी नहीं हुई थी, बल्कि लीव-इन में रह रही थी। अभिनेत्री अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ नुसरत के विशेष संबंधों की वजह से हो या निखिल के साथ उनके ब्रेकअप की वजह से हो, लेकिन वह लगातार सुर्खियों में हाल के दिनों में बनी रही हैं।
कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।
कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।