उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण आज



नई दिल्ली। आज सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई देगा। ऐसा 580 साल बाद होगा।  यह अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा। जानकारों के अनुसार, इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी।  
पंचांग अनुसार चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रहण की शुरुआत से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है इसके बाद धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब ऐसा होता है तब वास्तविक चंद्र ग्रहण लगता है। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर आ जाता है। ज्योतिष में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है। 


  • आज मनायी जा रही है महाशिवरात्रि, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    नई दिल्ली/कोलकाता। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोलकाता के भूतनाथ, खिदिरपुर के भू-कैलाश मंदिर, तारकेश्वर सहित तमाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

  • बसंत पंचमी का पर्व आज, घर-घर में विराजीं मां सरस्वती

    कोलकाता। बसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में यह पूजा लगभग हर घर में की जाती है। बसंत पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर कल तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सार्वजनिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा को रखने वाली समितियां काफी दिनों से तैयारियों में जुटी थीं।

  • अयोध्या राम मंदिर का विवादों और संघर्ष से रहा नाता

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना फरवरी 2020 में हुई थी। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पांच एकड़ जमीन स्वीकार की और अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी।