उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

द. कोरिया के पूर्व सैन्य तानाशाह चुन डू-ह्वान का निधन


द. कोरिया के पूर्व सैन्य तानाशाह चुन डू-ह्वान का निधन

साेल। वर्ष 1980 के ग्वांगजू विद्रोह को क्रूर तरीके से दमन के लिए कड़ी आलोचना का सामना करने वाले दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
योनहाप समाचार एजेंसी ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक पूर्व तानाशाह का लंबी बीमारी के बाद सोल स्थित उनके घर पर सुबह 08.40 बजे निधन हो गया।
योनहाप ने पूर्व राष्ट्रपति के पूर्व सचिव मिन जियोंग-की के हवाले से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान चाहते थे कि उनके अवशेषों को ‘उत्तर कोरियाई क्षेत्र की ओर एक अग्रिम पंक्ति की ऊंची जमीन पर’ दफनाया जाए।
श्री चुन डू-ह्वान ने 1980 से 1988 तक दक्षिण कोरिया पर शासन किया था। वह 1979 में तत्कालीन राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की हत्या के बाद सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद सत्ता में आए थे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1980 में ग्वांगजू शहर में लोकतंत्र समर्थक ताकतों के विद्रोह के दौरान श्री चुन के सैन्य जुंटा ने विद्रोहियों को हराने के लिए जवानों को भेजा था, जिसके परिणामस्वरूप 200 लोग मारे गए और 1,800 अन्य घायल हुए थे।
वर्ष 1996 में श्री चुन को भ्रष्टाचार के आरोपों और ग्वांगजू विद्रोह के दमन में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई। एक साल जेल में बिताने के बाद हालांकि उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति किम यंग-सैम ने माफ़ कर दिया था। श्री चुन को क्षमा कर दिया गया लेकिन उन्हें एक बड़ा जुर्माना अदा करना पड़ा था।


विश्व