उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

उदयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य


पटना। पूरे देश में आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया  राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। कोरोना के चलते ज्यादातर व्रती ने इस बार घर पर ही छठ किया।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह अपने आवास एक, अणे मार्ग में उदयीमान भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।
दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था। (एजेंसी)


  • पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस त्योहार

    नई दिल्ली। देश भर में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल कोरोना महामारी के मद्देनजर समारोहों में बहुत धूमधाम नहीं रही। विभिन्न राज्यों में प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए धार्मिक सभा की अनुमति दी गयी लेकिन चेहरे पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमाें का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।

  • गुरु नानक देव की जयंती पर कोविंद ने दी देशवासियों को बधाई

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आज पीबीजी रेजिमेंट गुरुद्वारा का भी शुभ उद्घाटन किया। इसके पूर्व श्री कोविंद ने ट्वीट करके कहा, “ मैं देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आइए, इस पावन अवसर पर, हम सब अपने आचरण में उनकी शिक्षाओं का पालन करें।”

  • चिश्ती की महाना छठी परम्परागत तरीके से मनाई गयी

    अजमेर। राजस्थान में अजमेर में स्थित सूफीसंत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी आज रस्मी तौर पर बड़ी शिद्दत और अकीदत के साथ परम्परागत तरीके से मनाई गयी। इसमें दूरदराज से आये हजारों जायरीनों ने शिरकत की। छठी की रस्म खुद्दाम-ए-ख्वाजा की ओर से दरगाह स्थित बेगमी दलान के सामने आहता-ए-नूर में छठी की फातिहा के साथ शुरु हुई। एक घंटे तक चले रस्मी जलसे में कुरान की तिलावत के अलावा ख्वाजा साहब की शान में नात एवं मनकबत पेश की गई।