उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

श्रीनगर में पारा शून्य से 3 डिग्री कम



श्रीनगर। केन्द्र शासित्र प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में पिछले कई दिनों हुई बर्फबारी और शीत लहर से ग्रीमकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 3 डिग्री कम और विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग में शून्य से 7.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। इस बीच रविवार को मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कश्मीर घाटी में भारी बारिश और विभिन्न इलाकों में बुधवार तक हल्की बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से मौसम में सुधार होना शुरु होगा।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में रात के तापमान में गिरावट के बाद शनिवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां का तापमान शून्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। कड़ाके की ठंड के बीच शहर में लोग पारंपरिक ’कांगड़ी’ के अलावा नवीनतम उपकरणों का उपयोग करते देखे गए।
शहर में सुबह-सुबह वाहन चालक सड़कों पर लकड़ी जलाकर स्वयं को गर्म करते हुए देखे गए। शहर में इस मौसम में अभी तक बर्फ नहीं पड़ी है। पिछले हफ्ते ही घाटी में ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। बर्फीली ठंडी हवाओं के साथ बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सर्द बना रहा।
उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में शनिवार को रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ, फिर भी यह शून्य से 7.4 डिग्री नीचे के क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा। स्की रिसॉर्ट में पिछले सप्ताह ताजा बर्फबारी प्राप्त हुई जिसके बाद देश के अन्य हिस्सों से पर्यटकों की आमद में वृद्धि देखी है। गुलमर्ग में दिन भर बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को पारा 2 डिग्री अधिक नीचे गिरकर शून्य से 5.6 डिग्री हो गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। पिछले सप्ताह यहां मौसम की पहली बर्फबारी देखी गई थी। रविवार सुबह सर्द रही और बादल छाए रहे। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। काजीगुंड में रात का तापमान शून्य से 2.6, कुपवाड़ा में शून्य से 3.4 और कोकेरनाग शून्य से 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। (एजेंसी)


-1