उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

मंत्री साधन पांडे का निधन, सीएम एवं राज्यपाल ने जताया शोक



 
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री साधना पांडे का आज सुबह निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। आठ बार विधायक रह चुके पांडे का मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ। वह फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थे। उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने उनके निधन पर शोक जताया है। वह कांग्रेस पार्टी के नेता थे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के गठन के बाद वह टीएमसी से जुड़ गए। पहले बड़तला विधानसभा केंद्र से और बाद में मानिकतला विधानसभा केंद्र से टीएमसी के विधायक बने थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए लिखा, ” राज्य के वयोवृद्ध मंत्री साधन पांडे के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आज मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 71 वर्ष के थे। साधन पांडे 2011 तक पांच बार कोलकाता के बाड़तला केंद्र के विधायक रहे। वह 2011 से मानिकतला केंद्र के विधायक हैं। मेरे लंबे समय के राजनीतिक सहयोगी साधन दा के साथ मेरे बहुत करीबी संबंध थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया। मैं साधन पांडे के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।
राज्यपाल ने शोक जताते हुए लिखा, “दुखद समाचार- वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री साधना पांडे के आज सुबह मुंबई में निधन से गहरा दुख हुआ। राजनीति से परे उनके साथ अद्भुत संबंध और व्यक्तिगत संबंध रहे थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति हार्दिक संवेदना. ओम शांति।”


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।