उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ताइवान ने भी रूस पर लगाया प्रतिबंध




बीजिंग। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के विरोध में अब ताइवान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। यहां के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है, 'सरकार को इस बात का गहरा खेद है कि रूस ने शांतिपूर्ण कूटनीतिक वार्ताओं के माध्यम से विवादों को सुलझाने के बजाय दूसरों को डराने-धमकाने के लिए बल प्रयोग करने का विकल्प चुना है। रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को जल्द से जल्द रोके और सभी संबंधित पक्षों के बीच शांतिपूर्ण बातचीत को फिर से शुरू करे, इसके मद्देनजर चीनी गणराज्य (ताइवान) की सरकार रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों में शामिल होने की घोषणा करता है।'


विश्व