उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

पुतिन ने बेनेट से यूक्रेन विवाद पर की बातचीत




मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने यूक्रेन की स्थिति पर बातचीत की। क्रेमलिन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
क्रेमलिन के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और इजरायली प्रधानमंत्री बेनेट ने मॉस्को में अपनी बैठक के बाद फोन पर बातचीत की।
क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा,"उन्होंने डोनबास की रक्षा के लिए रूस के विशेष सैन्य अभियान के बारे में विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान जारी रखा, जिसमें नफ्ताली बेनेट के कई राज्यों के नेताओं के साथ हालिया संपर्कों को ध्यान में रखा गया।"
दोनों नेताओं ने आने वाले समय में भी एक-दूसरे से संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।


विश्व