उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देशभर में होली की धूम,नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग



केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दिल्ली में होली के रंग में रंगे हुए ढोल बजाते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मिलने वालों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- ये है एक भारत श्रेष्ठ भारत। आज शब-ए-बरात भी है, हमारे देश की खूबसूरती यह है कि हम सभी त्योहार मनाते हैं। 

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत रायपुर में एक होली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक ढोलक बजाई। पूर्व सीएम को बीच में देखकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। रावत उत्तराखंड चुनावों में प्रत्याशी के तौर पर खड़े थे, लेकिन हार को भुलाकर वे होली के रंग में रंगे दिखे। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली का त्योहार दिल्ली में मनाया। सुबह अपने आवास पर उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों के चुनावों में बेहतरीन परिणाम पाए हैं, ऐसे में होली के रंग में जीत के रंग भी मिले हैं। राजनाथ के आवास पर आए लोगों ने केंद्रीय मंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं।   

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी अपने आवास पर होली के रंग में रंगे दिखे। चेहरे पर अबीर-गुलाल ऐसा कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी के लिए यह होली दोगुनी खुशियां लेकर आई है। होली से 2 दिन पहले ही उन्होंने पंजाब में सरकार बनाई है और भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली है। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली में होली मनाई। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जो भी पहुंचा, नड्‌डा के रंग में रंगे बिना वापस नहीं लौटा। भाजपा और नड्‌डा के  लिए यह होली चौगुनी खुशियों वाली है। हाल ही में पार्टी ने यूपी समेत 4 राज्यों में चुनाव जीते हैं।


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।