उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2022 में बंगाल की बल्ले-बल्ले 48 घंटे में रिकॉर्ड 3,42,375 करोड़ का निवेश प्रस्ताव




कोलकाता। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2022 में निवेशकों ने बंगाल के लिए झोली खोल दी। इस दो दिवसीय सम्मेलन में एक के बाद एक ढेरों निवेश प्रस्ताव मिले। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीबीजीएस-2022 के दूसरे एवं अंतिम दिन घोषणा की कि पिछले 48 घंटों में समिट चलने के दौरान राज्य में 3,42,375 करोड़ रुपये  निवेश करने के प्रस्ताव मिले हैं। इसके साथ ही, इन निवेशों से 40 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।  इस समिट ने राज्य की प्रगति एवं विकास के लिए शानदार अवसर प्रदान किया है। इसमें  42 देशों ने भागीदारी की तथा देश-विदेश से  4300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस समिट में 14 साझेदार देश रहे तथा 600 से अधिक बी2बी बैठकें हुई। यहां 3 पूर्ण अधिवेशन भी आयोजित किए गए। इसके साथ ही 11 क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन किया गया तथा दुनियाभर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

निवेश प्रस्तावों से प्रसन्न मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समिट में 137 समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। राज्य के अंडाल एवं बागडोगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार किया जाएगा। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में एक्सपोर्ट हब तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में उत्तर से दक्षिण तक कई एक्सपोर्ट केंद्र बनाने होंगे, ताकि बंगाल का उत्पादन जल्दी विदेशों में पहुंचाया जा सके।" तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वह औद्योगीकरण और रोजगार पर ध्यान देंगी और बीजीबीएस के मंच से उन्होंने बता भी दिया कि उद्योग ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “बंगाल का लक्ष्य उद्योग है। राज्य इसके लिए हर तरह से मदद करने को तैयार है। आइए 10 साल में एक ऐसी ऊंचाई हासिल करें, जिसे दूसरे राज्य हमें छू भी न पाएं।" उल्लेखनीय है कि बुधवार को समिट के पहले दिन अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने 10000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी।  

सबसे ज्यादा निवेश : इस बार निवेश की राशि पिछले 5 बीजीबीएस  की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस बार रिकॉर्ड 3,42,375 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले 5 समिट में कुल मिलाकर 12 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।

शीघ्र औद्योगिक घरानों से निवेश : इस बार माइक्रोसॉफ्ट, अदाणी समूह, फ्लिपकार्ट, इंफोसिस आदि प्रमुख औद्योगिक घरानों से निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए निवेशकों से संपर्क में रहने को कहा है। 

 रोजगार ही रोजगार:  इस साल के बीजीबीएस में में 137 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। बंगाल में इस निवेश से 40 लाख नौकरियों का सृजन का होगा। 

बीजीबीएस पोर्टल : लांच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजीबीएस पोर्टल लांच किया।  इस पोर्टल पर निवेश से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होगी। साथ ही राज्य में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के लिए उपलब्ध जमीन आदि सभी प्रकार का ब्यौरा भी इस पर उपलब्ध होगा। 
 
2023 में फरवरी में होगा बीजीबीएस  : अगला बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 1, 2 एवं 3 फरवरी, 2023 को होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से इसे ध्यान में रखने और इसके लिए तैयार रहने को कहा। 
 
बंगाल को छू नहीं पाएंगे दूसरे राज्य: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में उद्योग स्थापित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। अगले 10 वर्षों में बंगाल में इतना निवेश होगा कि दूसरे राज्य इसे छू तक नहीं पाएंगे। 
 
पर्यटन पर खास नजर: कोविड काल में पर्यटन उद्योग को नुकसान हुआ है, इसलिए इस साल के समिट में पर्यटन पर भी फोकस किया गया। मुख्यमंत्री कहा कि दमदम के अलावा अंडाल और बागडोगरा में भी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे होंगे।   इसके अलावा कूचबिहार, मालदा व अन्य जगहों में रीजनल एयरपोर्ट जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सभी से बंगाल आने और दुर्गा पूजा के दर्शन करने का भी आग्रह किया।
 


-1