"हिमाचल और उत्तराखंड में कुदरत का कहर: हिमाचल में 47 लापता, केदारनाथ में 150 लोगों से संपर्क नहीं" >>>>>>>>>>>> श्राची स्पोर्ट्स ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का थामा हाथ >>>>>>>>>>>> अनुपम खेर ने 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग शुरू की >>>>>>>>>>>> अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज >>>>>>>>>>>> पवन सिंह का बॉलीवुड डेब्यू, फिल्म स्त्री 2 के लिये गाया ‘आई नहीं’ गाना हुआ ट्रेंड >>>>>>>>>>>> सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉंड मामले में SIT जांच की याचिका खारिज की >>>>>>>>>>>> भारतीय तीरंदाजी मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल में
Dainik Vishwamitra

शनिवार २१ सितंबर २०२४

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण 10 -13 मई के बीच बंगाल में भारी बारिश की संभावना



बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान के रविवार शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है और यह उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन जारी करके बताया कि  मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गयी है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे ये तूफान कार निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है.

मौसम का पहला चक्रवाती तूफान

अगर ये तूफान चक्रवात में बदलता है तो उसे ‘असानी’ कहा जाएगा. ये इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान होगा.  इस तूफान के रविवार को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 10 मई तक उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंचने की संभावना है.भावना


स्थानीय

  • मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ का जायजा, कहा - 'मानव निर्मित बाढ़'

    कोलकाता। मुख्यमंत्री आज हुगली के पुरशुरा ब्लॉक में गईं। दोपहर के समय पुरशुरा में एक पुल पर खड़े होकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, "केंद्र के असहयोग और उदासीनता के कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। मैंने डीवीसी पर भी उंगली उठाई है। डीवीसी ने साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। मैंने खुद डीवीसी और झारखंड के मुख्यमंत्री से बात की है। इतनी मात्रा में पानी पहले कभी नहीं छोड़ा गया। जब 70-80 फीसदी पानी भर जाता है, तो डीवीसी पानी क्यो

  • जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे मुख्य सचिव मनोज पंत

    कोलकाता। आरजी कर कांड मामले में मुख्य सचिव मनोज पंत आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात करेंगे। वह आज शाम साढ़े छह बजे डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। डॉक्टरों को ईमेल भेज दिया गया है और बैठक नवान्न सभा कक्ष में होगी। डॉक्टरों के 30 प्रतिनिधियों को शाम 6:15 बजे तक वहां पहुंचने को कहा गया है। डॉक्टरों ने आज सुबह मुख्य सचिव को ईमेल भेजकर बैठक की मांग की थी। नवान्न से जवाब मिलने के बाद आंदोलनकारी डॉक्टरों ने आम सभा की बैठक शुरू की।

  • मनोज वर्मा कोलकाता के नये पुलिस कमिश्नर

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मनोज वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। मनोज वर्मा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले राज्य पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात थे। इससे पहले, वह कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं। नबान्न से मंगलवार दोपहर जानकारी दी गई कि मनोज वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया जा रहा है।