उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा का 73 साल की उम्र में निधन




संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है। 

शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान 3 नवंबर, 2004 से देश के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के मुखिया थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति थे और आबू धाबी के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी और कई सुधारों को लागू किया था। उनके कार्यकाल में ही यूएई ने इतना विकास किया कि दूसरे देशों के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। 


विश्व