उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के लिए भाजपा पर हमला किया, कहा, 'कानून अपना काम करेगा'




बंगाल में एसएससी द्वारा शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले पर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राजनीतिक प्रतिशोध के लिए संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। ममता ने यह भी दावा किया कि राज्य की पूर्ववर्ती वाममोर्चा सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी नौकरियों की भर्ती में कई विसंगतियां थीं और वह उससे जुड़ी जानकारी जल्द साझा करेंगी।

मुख्यमंत्री ने झाड़ग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा देश में तुगलकी शासन चला रही है और देश को बांटने की कोशिश कर रही है। वे केंद्रीय एजेंसियों को नियंत्रित कर रहे हैं और उनका इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रहे हैं। ममता ने इस दौरान दिल्ली में 14वीं सदी में मुस्लिम शासक मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासन तक का जिक्र किया और मोदी सरकार से उसकी तुलना की।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती घोटाले में अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि नियुक्तियों में विसंगतियों को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो कानून अपना काम करेगा। किंतु, यह दुष्प्रचार अभियान बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती वाममोर्चे की सरकार के दौरान एक कागज के टुकड़े पर नाम लिखकर देने से ही नौकरी मिल जाती थी। मैं इन अनियमितताओं का जल्द खुलासा करूंगी।


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।