उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

श्रीलंका के राष्ट्रपति सैन्य विमान से देश छोड़कर भागे



 कोलंबो। श्रीलंका में राजनीतिक उथल-फुथल के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे  देश छोड़कर भाग गए हैं। सूत्रों के अनुसार,  राजपक्षे मालदीव चले गए हैं।  सैन्य विमान में उनकी पत्नी और दो अंगरक्षक शामिल थे, जिन्होंने श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। मालदीव में उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। माना जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने की संभावना से बचने के लिए वह देश छोड़कर चले गए हैं। राजपक्षे ने इसके पहले देश छोड़ने की कोशिश की थी कि और की थी लेकिन तब इमीग्रेशन अधिकारियों की तरफ से गतिरोध का सामना करना पड़ा था। गत शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में घुस गए थे लेकिन इससे पहले ही राजपक्षे आवास से निकल चुके थे।  
उन्हें अपनी घोषणा के मुताबिक आज ही इस्तीफा देना है। राष्ट्रपति आवास में प्रदर्शनकारियों के घुसने के बाद राजपक्षे ने 13 जुलाई को इस्तीफे देने की बात कही थी।  


विश्व