उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से रेस्क्यू होकर देश पहुंचे 360 नागरिक


नई दिल्ली : सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच भारत ने अपने ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से 360 यात्रियों को रेस्क्यू किया है। अब इसी के तहत 360 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। बुधवार को 360 भारतीयों को जेद्दा से रवाना किया गया विमान रात करीब 9 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंच गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत अपनों की वापसी का स्वागत करता है। इसमें असम के 3, बिहार के 98, छत्तीसगढ़ का 1, दिल्ली के 3, हरियाणा के 24, हिमाचल प्रदेश के 22, झारखंड के 6, मध्य प्रदेश के 4, ओडिशा के 15, पंजाब के 22, राजस्थान के 36, उत्तर प्रदेश के 116, उत्तराखंड के 10 और पश्चिम बंगाल के 2 यात्री शामिल हैं।


विश्व