उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

यूपी में एमएलसी उपचुनाव के लिए वोटिंग आज, दो रिक्त सीटों पर हो रहा चुनाव




उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत आज मतदान होगा। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। 
भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पद्मसेन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। सपा के टिकट पर उनसे रामकरन निर्मल और रामजतन राजभर मुकाबिल हैं। सामान्य बहुमत की लड़ाई में भाजपा को किसी और का साथ लेने की जरूरत नहीं है। जबकि सपा को अगर समूचे विपक्ष का भी साथ मिलता है तो भी भाजपा में तगड़ी सेंधमारी के बिना उनके लिए कोई उम्मीद नहीं है और बड़ी सेंधमारी की संभावना न के बराबर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार की सुबह सपा विधायकों की पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई है। इसके बाद विधायक मतदान के लिए निकलेंगे।


भारत