उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

मुंबई में गणेश उत्सव के लिए बनाई गई सोने और चांदी की प्रतिमा


 
मुंबई की जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनावाया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है। महाराष्ट्र में गणेश पूजा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। कल यानी की 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है। इन्हें मुंबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर जाना जाता है। इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है।  
गणेश भगवान की इस प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है। मंडल के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 360.45करोड़ का बीमा भी कराया है। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं। इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है।'  
प्रतिनिधि ने बताया, '20 सितंबर को हम आयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक विशेष हवन करेंगे। वहीं 19 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भी विशेष हवन करने वाले हैं।' उन्होंने कहा के कि प्रतिमा की सुरक्षा के लिए इस बार फेशियल रिकगनिशन (चेहरे की पहचान) इंस्टॉल किया जाएगा। हम निगरानी के लिए उच्च घनत्व वाले कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। फुटफॉल की भी गिनती की जाएगी।


  • आज मनायी जा रही है महाशिवरात्रि, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    नई दिल्ली/कोलकाता। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोलकाता के भूतनाथ, खिदिरपुर के भू-कैलाश मंदिर, तारकेश्वर सहित तमाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

  • बसंत पंचमी का पर्व आज, घर-घर में विराजीं मां सरस्वती

    कोलकाता। बसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में यह पूजा लगभग हर घर में की जाती है। बसंत पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर कल तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सार्वजनिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा को रखने वाली समितियां काफी दिनों से तैयारियों में जुटी थीं।

  • अयोध्या राम मंदिर का विवादों और संघर्ष से रहा नाता

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना फरवरी 2020 में हुई थी। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पांच एकड़ जमीन स्वीकार की और अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी।