उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख के नीचे


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने और स्वस्थ होने वालों की संख्या में अपेक्षाकृत वृद्धि होने से सक्रिय मामले कम होकर चार लाख के नीचे आ गए हैं। विभिन्न राज्यों से रविवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्टाें के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में पांच हजार से अधिक की कमी दर्ज की गयी, जिससे यह संख्या घट कर 3,95,750 रह गयी है।
इस दौरान 29,129 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 96,73,658 पहुंच गयी जबकि इस अवधि में संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 91,35,003 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 324 मौतें होने के साथ ही कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,40,544 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 35,057 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 91,27,517 हो गयी है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गयी और अब यह करीब 94.43 फीसदी पर पहुंच गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.09 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 4757 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,52,266 तक पहुंच गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 7486 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 17,23,370 हो गयी है तथा 40 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 47,734 हो गया है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 80,079 है।
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गई। रविवार को यहां सक्रिय मामले 1985 और घटकर 24,693 रह गये। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 2706 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,250 हो गयी है जबकि 4,622 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 5,57,914 हो गयी। राजधानी में कोरोना रिकवरी दर 94.20 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 69 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9643 पहुंच गया है जो चिंताजनक है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.63 फीसदी हो गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 4,777 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या रविवार को 6.36 लाख के पार पहुंच गयी और सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है और इनकी संख्या बढ़कर 60,938 हो गयी। इस दौरान 5217 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 5,72,911 हो गयी है। राज्य में इस दौरान 28 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,419 हो गयी है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 667 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,71,972 हो गयी। इस दौरान नौ और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 7,033 हो गयी है।
राज्य में संक्रमितों की तुलना में रोगमुक्त होने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी। इस दौरान 914 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 8,59,029 हो गयी है। नये मामलाें की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में भी कमी आयी है। आज सक्रिय मामले घटकर 5,910 रह गये।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,321 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 8,93,006 हो गयी है। इस दौरान 889 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 8,55,750 हो गयी है। इसी अवधि में 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 11,856 हो गया है।
नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी होने के कारण सक्रिय मामलों में और वृद्धि दर्ज की गयी जिससे अब राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 25,381 पहुंच गये हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। (वार्ता)


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।