उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

सिंघम अगेन से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज


मुंबई, 30 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट 'सिंघम अगेन' लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है।इस फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। रणवीर सिंह पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति दिख रही है।

फिल्म 'सिंघम 3' में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे।


मूवीज