मुंबई, 31 अक्टूबर अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज पीआई मीना का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।इसमें मुख्य किरदार तान्या मनिकतला निभा रही हैं। इस वेबसीरीज में जरीना बहाव और समीर सोनी की मुख्य भूमिका है।देबलोय भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित 'पीआई मीना' क्राइम थ्रिलर सीरीज है। ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर से होती है, जिसका शक पीआई मीना के ऊपर जाता है। वह धीरे-धीरे एक साजिश के जाल में फंसती जाती हैं। वह खुद एक एक्सीडेंट की जांच करने का फैसला करती है, लेकिन उसने नहीं पता होता है कि वह इसके चलते इतना बुरा फंसेगी।
'पीआई मीना' में परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक भी अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज को 03 नवंबर 2023 को प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज को अरिंदम मित्रा ने प्रोड्यूस किया है।
इमरान हाशमी ने शो टाइम में फिल्म निर्माता रघु खन्ना का किरदार निभाया है, जो कर्मशियल सिनेमा बनाता है। उन्होंने बताया, शो टाइम दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें संदेश भी देगा। फिल्म इंडस्ट्री में सुने-सुनाये किस्सों के बारे में लोग जानते है।
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यहां प्रसिद्ध भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज एवर: हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार पर आपकी पहली नजर है! हीरामंडी वेब सीरीज वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है।
द रेलवे मेन की सफलता के बाद अब नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स अपने अगले प्रोजेक्ट अक्का की ओर बढ़ रहे है।यश राज फिल्म्स की अगली सीरीज अक्का होगी, जिसमें राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश लीड रोल निभाएंगी। धर्मराज शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्का एक पीरियड थ्रिलर वेब सीरीज होगी।