उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

रणक्षेत्र में बदला भाजयुमो का उत्तर कन्या अभियान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, भांजी लाठियां, 1 की मौत आज 12 घंटा उत्तर बंगाल बंद



सिलीगुड़ी। एक बार फिर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कर्मी व समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प में सिलीगुड़ी शहर में तनातनी की स्थिति रही और कुछ घंटों के लिये इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। आरोप है कि इस झड़प में घायल होने के कारण एक भाजपा कर्मी उलेन राय की मौत भी हो गई है व कई भाजपाई घायल भी हुए हैं। जिस समय झड़प हुई उस समय भाजयुमो के कर्मी व समर्थक राज्य के अस्थायी उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या में मार्च कर रहे थे। इस दौरान आगे बढ़ रहें भाजयुमो कर्मी व समर्थकों ने मार्च को जारी रखने के लिए बैरिकेड्स को तोड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।भाजपा युवा मोर्चा के नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या कहा कि पुलिस की कार्रवाई में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए है। सूर्या ने कहा कि यह घटना राज्य में लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है। मार्च के दौरान दोपहर करीब दो बजे सिलीगुड़ी के तीन लेन चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इस झड़प में कई पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी। लेकिन भाजपा के युवा मोर्चा ने इसे अनुसना कर दिया। तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। पुलिस का आरोप है कि भाजपा युवा मोर्चा के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गयी। इधर भाजपा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ता पहले ही तय घोषणा के तहत ही कार्यक्रम में शामिल हुए थे और इसकी जानकारी सरकार को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने भाजपाकर्मियों को बेरहमी से पीटा। ’’ दिलीप घोषने दावा किया कि पुलिस की बेरहम लाठी चार्ज में भाजपा कर्मी उलेन राय की मौत हो गई है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भी पुलिस चार्ज में उलेन राय की मौत का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के पुलिस के क्रियाकलाप की निंदा की। पुलिस ने भाजपा के कई महिला कार्यकार्ताओं और पुरुष कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। इस बीच, नौकाघाट व जलपाईमोड़ में ट्रैफिक गार्ड के ऑफिस में तोड़-फोड़ भी की गयी। ऑफिस की कुर्सियों को नौकाघाट मोड़ में इकट्ठा कर उसे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उक्त घटना में भाजपा कर्मी की मौत के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को 12 घंटा व्यापी उत्तर बंगाल बंद का ऐलान किया है। इधर आज भाजपा नेता राहुल सिन्हा पार्टी सांसद लॉकेट चटर्जी और भारती घोष ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।