उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

नड्डा ने ममता के गढ़ में भरी हुंकार



कोलकाता। भाजपा बंगाल में तृणमूल सरकार को घेरने में लगी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे हैं। उन्होंने 9 कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के कार्यकर्ता और कार्यालय भी बढ़ रहे हैं। नड्डा ने कहा कि अन्य दलों के लिए परिवार ही पार्टी है, टीएमसी भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है। लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है।
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी के साथ है। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हम लोग आपके आशीर्वाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता जी की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे।  
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली और कोलकाता में धुंध छाने के वजह से उनके उड़ान भरने में देेरी हुई। श्री नड्डा के यहां पहुंचने पर राज्य में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व दिलीप घोष और केन्द्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने परंपरागत तौर के साथ उनका स्वागत किया। सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों और इतनी ही महिला विंग नेताओं ने ढोल और शंखनाद के साथ अपने नेता का स्वागत किया।


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।