उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

आज दिल्ली में यूपी कांग्रेस के साथ केंद्रीय नेतृत्व करेगा बैठक



 लखनऊ। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व  आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए सभी राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहद अहम बैठक होगी। 80 लोकसभा सीटों वाले सूबे यूपी में कांग्रेस पार्टी लंबे समय से अपना खोया जनाधार तलाशने में जुटी है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसे अपनी परंपरागत सीट अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस यूपी में एक मात्र रायबरेली की सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में उसकी गतिविधियां व तैयारियां सबसे अधिक मायने रखती हैं। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के लिए आने वाला चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है।


भारत