आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

रविवार २८ अप्रैल २०२४

राज्य में चुनाव की निगरानी के लिए एक विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति


 


 कोलकाता।  चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए आईएएस अधिकारी आलोक सिन्हा को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। आयोग की ओर से आज यह जानकारी दी गई। इससे पहले बुधवार को आयोग ने हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अनिल शर्मा को भी विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। शर्मा के पास पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में काम करने का अनुभव है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के एक वर्ग का मानना ​​है कि राज्य की स्थिति के बारे में उनके अनुभव के कारण आयोग ने उन्हें फिर से चुना। संयोग से राज्य में 19 अप्रैल से मतदान का चरण शुरू हो रहा है। 


भारत