आज साल का पहला और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण >>>>>>>> स्मृति ईरानी राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उन्होंने वायनाड में आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन लिया' >>>>>>>> इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला हुआ है -संजय सिंह >>>>>>>> मोदी देश के गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है : पीएम
Dainik Vishwamitra

सोमवार २९ अप्रैल २०२४

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने लॉन्च किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान, दिया व्हाट्सऐप नम्बर



 
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जो कुछ कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? सुनीता ने कहा आज से हम 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सऐप नम्बर जारी किया और कहा कि इस पर आप उन्हें आशीर्वाद दे सकते हैं। उन्हें दुआएं दे सकते हैं। कई लोगों ने अरविंद जी के लिए व्रत रख रहे हैं। आपके मन में कुछ भी आए, आप उन्हें लिखकर भेजिए। आपका एक-एक मैसेज उन्हें भेजा जाएगा।
 


भारत