उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

बंगाल: विरोध के बावजूद तीन आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति



कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के विरोध के बावजूद राज्य के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कर दी है।
सुश्री बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से की गयी ताजा कार्रवाई को राज्य के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करने और बंगाल में सेवारत अधिकारियों को पदावनत करने का जानबूझकर किया गया प्रयास बताया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हफ्ते दूसरी बार ममता सरकार से तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए कार्य मुक्त करने को कहा है। इन आईपीएस अधिकारियों में राजीव मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिपाठी और भोलानाथ पांडेय शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन तीनों अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तत्काल रिपोर्ट करने को कहा है।
गौरतलब है कि इन तीनों अधिकारियों पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के गत 10 दिसंबर को राज्य के दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर दौरे के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। लेकिन श्री नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद इन अधिकारियों पर उनकी समुचित सुरक्षा करने में विफल होने का आरोप लगाया गया है।
दक्षिण बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक राजीव मिश्रा को अगले पांच वर्षाें के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में, प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण त्रिपाठी को सशस्त्र सीमा पुलिस (एसएसबी) में तथा दक्षिण 24 परगना जिले के पुलिस अधीक्षक भोलानाथ पांडेय को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो में तीन वर्षाें के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। 


स्थानीय

  • राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध'

    कोलकाता। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य पर भी 'प्रतिबंध' लगाया गया है। गुरुवार रात राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस को राजभवन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्री चंद्रिमा को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कुणाल घोष को पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया। इस संबंध में तृणमूल ने लिखा है कि हाल ही में कुणाल घोष कई ऐसी बातें कह रहे हैं जो पार्टी के विचारों के अनुरूप नहीं हैं।

  • बड़ाबाजार में आग लगने से अफरातफरी

    कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गयी। सबसे पहले दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग तेजी से फैलने के कारण बाद में आठ और इंजन आग में शामिल हो गए। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।