उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शुक्रवार १० मई २०२४

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित



नई दिल्ली। उद्योग एवं अंदरूनी व्यापार संवर्धन विभाग ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के लिए आमंत्रित किये हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि 15 उद्योग क्षेत्राें में 49 पुरस्कार प्रदान किये जाएगें। प्रमुख क्षेत्र कृषि, पशुपालन, पेयजल, शिक्षा एवं कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यमिता प्रणाली, पर्यावरण, वित्त प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य एवं देखभाल, उद्योग 4.0, सुरक्षा, अंतरिक्ष, परिवहन और पर्यटन हैं। इसके अलावा छह विशेष पुरस्कार शिक्षा संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, आयात पर निर्भरता खत्म करने वाले, कोविड-19 से निपटने के लिए और भाषायी क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को प्रदान किये जाएगें। इसके लिए आवेदन 31 जनवरी 2021 तक भेजे जा सकते हैं।
पुरस्कार के रुप में प्रत्येक विजेता काे पांच लाख रुपए नकद प्रदान किये जाएगें। प्रत्येक श्रेणी के विजेता और दो अन्य अन्य को अपनी उपलब्धि प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाएगी। इन्हेें देश विदेश में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।


स्टार्ट अप

  • पचास हजार स्टार्ट अप को मिली मान्यता

    नयी दिल्ली। देश में युवा उद्यमियों के मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 50 हजार तक पहुँच गयी है। इनमें से 10 हजार स्टार्टअप केवल पिछले 180 दिनों में अस्तित्व में आये हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि मान्यता प्राप्त स्टार्टअप अब 623 जिलों में फैल गए हैं।

  • स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना की शुरुआत

    नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को नए उद्योगों को बढ़ावा देने और पूंजी उपलब्ध कराने के लिए 945 करोड़ रुपये की स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना की शुरुआत की जिससे तकरीबन 3500 से अधिक नए उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

  • आत्मनिर्भर भारत में एग्री-फूड स्टार्टअप्स की भूमिका अहम: डॉ निशंक

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान, हमारे गांव, आत्मनिर्भर भारत के आधार स्तंभ हैं। अगर यह मजबूत रहेंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी और उनका मानना है कि आत्मनिर्भर भारत को विकसित करने में एग्री-फूड स्टार्टअप्स की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहेगी।