उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

कोरोना : नये मामलों में फिर तेजी



नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामले पांच दिन बाद फिर 20 हजार से ऊपर हो गये वहीं इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है और अब यह एक करोड़ से अधिक हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 20,346 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ तीन लाख 95 हजार से अधिक हो गया। नये मामलों की संख्या इससे पहले दो जनवरी को 19 हजार 079 , तीन जनवरी को 18 हजार 177 , चार जनवरी को 16 हजार 504 , पांच जनवरी को 16 हजार 375 तथा छह जनवरी को 18 हजार 088 रही।
पिछले 24 घंटों के 19,587 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 16 हजार 859 हो गयी। सक्रिय मामले 537 बढ़कर 2.28 लाख हो गये हैं। इसी अवधि में 222 और मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,50,114 हो गया है।
देश में रिकवरी दर 96.36 और सक्रिय मामलों की दर 2.19 तथा मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1746 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 51,969 हो गयी है। राज्य में 2570 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.52 लाख हो गया है वहीं 66 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 49,825 हो गयी है।
केरल में सक्रिय मामले 1259 बढ़कर 65,252 हो गये हैं वहीं कोरोना को मात देेने वालों की तादाद 7.22 लाख हो गयी है जबकि 25 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3209 हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 4481 रह गयी है। वहीं 16 और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,625 हो गयी है। दिल्ली में 6.13 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 460 घटकर 9196 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,124 हो गया है तथा अब तक 9.02 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 142 कम होकर 2896 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7125 लोगों की मौत हुई है और 8.73 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। (वार्ता)


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।