उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक



नई दिल्ली। दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों पार्कों में मृत पाये गये कौवौं और बत्तखों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने मरे हुए कौवौं और बत्तखों को जांच के लिये जालंधर की प्रयोगशाला में भेजा था।
विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मरे हुए कौवों और बतखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है है। विभाग के मुताबिक संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है।
दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को नौ जनवरी को ही 10 दिन के लिये बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। (वार्ता)


-1