उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार पड़ रही धीमी


 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले ही कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है जिसके कारण सक्रिय मामलों की दर घटकर 2.02 प्रतिशत रह गयी है वहीं मौतों की दैनिक संख्या दूसरे दिन भी 200 से नीचे रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 15,590 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 27 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 15,975 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 62 हजार 738 हो गयी और रिकवरी दर बढ़कर 96.53 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 576 कम होकर 2.13 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 191 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार 918 हो गया है। मृत्यु दर अभी 1.44 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1134 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 66,713 हो गयी है। वहीं सबसे ज्यादा 4,337 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7.61 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 19 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3392 हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
महाराष्ट्र में भी सक्रिय मामले 200 बढ़े हैं और इनकी संख्या 53,744 हो गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.77 लाख हो गया है वहीं 70 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 50,291 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 2937 रह गयी है। वहीं चार और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,722 हो गयी है। दिल्ली में 6.17 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8747 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,155 हो गया है तथा अब तक 9.09 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। (वार्ता)


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।