उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ


  


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ शनिवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। देश भर में शनिवार को तीन लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
श्री मोदी ने आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा,“ आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है। कितने महीने से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़ों और जवानों की जुबान पर यही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आयेगी। अब कोरोना की वैक्सीन बहुत ही कम समय में आ गयी है। आज से भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।” 
उन्हाेंने कहा,“ आज वे वैज्ञानिक और वैक्सीन की शोध से जुड़े लोग, विशेष रूप से प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीने से दिन-रात वैक्सीन बनाने में जुटे थे। उन्होंने न दिन देखा, न रात देखी और न त्योहार देखा। आमतौर पर वैक्सीन बनाने में महीनों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में भारत में एक नहीं बल्कि दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई और वैक्सीन पर भी काम तेज गति से चल रहा है।”
उन्होंने लोगों आग्रह किया कि जिस तरह पूरे देश ने धैर्य के साथ कोरोना का मुकाबला किया, वही धैर्य अब टीकाकरण के समय भी दिखाना है। इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान कभी नहीं चलाया गया है।
यह अभियान कितना बड़ा है, इसका अंदाजा पहले चरण से ही लगाया जा सकता है। दुनिया में 100 से अधिक ऐसे देश हैं, जिनकी आबादी तीन करोड़ से कम है और भारत पहले चरण में ही तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है। दूसरे चरण में इसी 30 करोड़ लोगों तक ले जाना है। दुनिया में तीन ही ऐसे देश हैं, जहां की आबादी 30 करोड़ से अधिक है, ये हैं भारत, चीन और अमेरिका।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।