उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

प्रख्यात गायक सोनू निगम ने रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में टेका मत्था


 

अयोध्या। बॉलीवुड के प्रख्यात गायक सोनू निगम ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में मत्था टेका। सोनू निगम कल देर शाम श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन पूजन के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उसने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। अयोध्या भारत का हृदय स्थल है। राम मंदिर का निर्माण भारत की गरिमा का विषय है। यह स्थान सभी को जोडऩे का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी, लेकिन वह अधिकतर समय दुबई व मुंबई में रहते हैं। इस समय ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया और रामलला का दर्शन कर शांती व आनन्द का अनुभव हुआ।
सोनू निगम ने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईंट रख दूं। वास्तव में यह मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो गयी है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील किया कि वह राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि वह रामलला के लिए गाना भी बनायेंगे। मोहम्मद रफी का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम... गुनगुना कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक । बॉलीवुड का प्रधान केन्द्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। इससे पूर्व सोनू निगम ने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सरयू जल का भी नमन किया और श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान संध्या आरती में भी शामिल हुए। (वार्ता)


संगीत

  • अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज

    अक्षरा सिंह छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आई हैं, जिसे प्रजक्ता शुक्रे ने कंपोज किया है। छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा,मैंने अब तक कईं छठ गीत गाएं हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है।इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।

  • मिथुन - पीहू का 'बेखयाली मोन' ने दर्शकों का दिल जीता

    संगीत वीडियो 'बेखयाली मोन' में मुख्य कलाकार में पीहू सेनगुप्ता व मिथुन देबनाथ पर फिल्माया गया है। पीहू सेनगुप्ता जानी मानी टीवी अभिनेत्री है जबकि मिथुन देबनाथ अतनु घोष की बंगाली फिल्म रोबिबार में प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ स्क्रीन साझा करने के बाद से सुर्ख़ियों में थें। साथ ही मिथुन ने हिंदी वेब बोस: डेड/अलाइव जैसी सीरीज़ में भी अभिनय का लोहा मनवाया है। 'बेखयाली मोन' के गीतकार हैं मैनाक मित्रा जबकि शुभंकर देबनाथ ने संगीत के साथ ही अपनी आवाज़ भी दी है।

  • छठ के बरतिया के ट्रेलर को एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

    एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ट्रेलर को एक दिन में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।