उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

शेयर बाजार ने लगाया गोता



 
मुम्बई। आम बजट के ठीक पहले शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। आर्थिक समीक्षा भी शेयर बाजार के निवेशकों को नहीं लुभा पाई है। ऐसे में शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी बाजार भारी गिरावट में बंद हुए। देखा जाय तो करीब एक सप्ताह के भीतर निवेशकों को 11,57,928.54 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सेंसेक्स शुक्रवार को 588.59 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ।
ऐसे में पिछले छह दिन में सेंसेक्स में 3,506.35 अंक यानी 7.04 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान कुल मिलाकर 1,263.20 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव आया। एनएसई का निफ्टी 182.95 अंक यानी 1.32 फीसदी कम होकर 13,634.60 अंक पर बंद हुआ। छह दिनों में एनएसई 1,010.10 अंक यानी 6.89 प्रतिशत गिर चुका है। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 के शेयर गिरावट में रहे।


  • रूस की सैन्य कार्रवाई के आदेश से शेयर बाजार में कोहराम

    मुंबई। रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के आदेश से वैश्विक बाजार के हाहाकार से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त बिकवाली से आज घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

  • शेयर बाजार: बिकवाली से लगातार तीसरे दिन भी गिरावट

    मुंबई। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस, महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई समेत कई दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन भी गिरावट पर रहा।

  • यूक्रेन संकट से शेयर बाजार में कोहराम

    मुंंबई। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण उत्पन्न संकट का असर आज वैश्विक बाजार पर दिखा जिससे घरेलू शेयर बाजार में भी कोहराम मच गया और सेंसेक्स करीब साढ़े पांच महीने के निचले स्तर 56405.84 अंक और निफ्टी 16842.80 अंक पर उतर गया।