उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का निधन, 'राम तेरी गंगा मैली' में परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है



चेम्बूर। अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय कपूर की हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई। उन्हें चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया। उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य जल्दबाजी में इनलैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर को 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। 
वह 'एक जान हैं हम' फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने 'प्रेम ग्रंथ' मूवी का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।


मूवीज