उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

सेना ने वाह्ट्स ऐप की तर्ज पर सुरक्षित ऐप विकसित की


नयी दिल्ली। सेना ने अपनी संचार प्रणाली को सुरक्षित और अभेद्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वाह्ट्स ऐप की तर्ज पर एक सरल तथा सुरक्षित मेसेजिंग ऐप “ सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट ” (एसएआई) विकसित किया है।
इस ऐप का ‘आत्मनिर्भर भारत’ योजना के तहत विकास किया गया है। ऐप के माध्यम से भेजे जाने वाले संदेश चाहे वे लिखित , ऑडियो या वीडियो के माध्यम से हों सब पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। यह ऐप एंड्रायड प्लेटफार्म के अनुकूल बनायी गयी है।
इस ऐप का मॉडल वाह्ट्स ऐप, टेलीग्राम और संवाद जैसी ऐप की तर्ज काम करता है। इसका सर्वर और कोड़िंग प्रक्रिया इन हाउस रहेगी और इसमें जरूरत के हिसाब से फेरबदल किया जा सकता है। इस ऐप को विभिन्न मानकों पर परखा गया है और इसका इस्तेमाल सेना में संदेशों के आदान प्रदान के लिए किया जायेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऐप से संचालित गतिविधियों की समीक्षा की और इसे बनाने वालों की सराहना की।


टैकनोलजी

  • चंद्रयान 3: लैंडर विक्रम ने किया लिफ्ट ऑफ, इसरो चांद पर इंसान को भेज सकेगा ISRO! मिली बड़ी सफलता

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को एक और बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर उतारे गए लैंडर विक्रम ने कमांड पर अपना इंजन ऊपर उठाया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। ऐसे में, चांद पर इंसान भेजने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

  • बिजली गुल होने से नासा के स्टेशनों का संपर्क टूटा, 1 घंटे तक प्रभावित

    ह्यूसटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नासा के कंट्रोल सेंटर और मिशन स्टेशन के बीच संचार कार्य बंद हो गया था। इससे नासा को बैकअप प्रणाली का सहारा लेना पड़ा, जो पहली बार हुआ। ह्यूस्टन में स्थित नासा की इमारत में अचानक बिजली की खराबी से एक तेज़ भूकंप महसूस हुआ था। बिजली के चले जाने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन स्टेशन के बीच का संचार बंद हो गया था।

  • मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी ट्रेन

    कोलकाता। मेट्रो ने कोलकाता में इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे रफ्तार भरी है। यह ट्रायल रन हावड़ा से कोलकाता में एस्प्लेनेड तक हुआ। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इस दौड़ को कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि यह पहली बार है कि एक ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है। यह 33 मीटर की गहराई पर सबसे गहरा स्टेशन भी है।