उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

निजता मामले पर व्हाट्सऐप, केंद्र से जवाब तलब



नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को भारत में व्हाट्सऐप की नयी निजता नीति के खिलाफ दायर याचिका पर व्हाट्सऐप और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जरिये केंद्र सरकार, व्हाट्सऐप और फेसबुक को नोटिस जारी करके चार सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया।
न्यायालय ने कहा कि नयी निजता नीति के बाद भारतीय लोगों में निजता को लेकर काफी आशंकाए हैं। न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, “आप भले ही खरबों डॉलर की कंपनी होंगे, लेकिन लोगों के लिए निजता का मूल्य पैसों से ज्यादा है।”
शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान की उस दलील का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में डेटा संरक्षण को लेकर कोई कानून नहीं है। खंडपीठ ने कहा, “मिस्टर दीवान की दलील से हम प्रभावित हैं। ऐसा कानून प्रभाव में लाना चाहिए।” (वार्ता)


टैकनोलजी

  • चंद्रयान 3: लैंडर विक्रम ने किया लिफ्ट ऑफ, इसरो चांद पर इंसान को भेज सकेगा ISRO! मिली बड़ी सफलता

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को एक और बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान-3 के तहत चांद पर उतारे गए लैंडर विक्रम ने कमांड पर अपना इंजन ऊपर उठाया और कुछ दूरी पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। ऐसे में, चांद पर इंसान भेजने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

  • बिजली गुल होने से नासा के स्टेशनों का संपर्क टूटा, 1 घंटे तक प्रभावित

    ह्यूसटन। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नासा के कंट्रोल सेंटर और मिशन स्टेशन के बीच संचार कार्य बंद हो गया था। इससे नासा को बैकअप प्रणाली का सहारा लेना पड़ा, जो पहली बार हुआ। ह्यूस्टन में स्थित नासा की इमारत में अचानक बिजली की खराबी से एक तेज़ भूकंप महसूस हुआ था। बिजली के चले जाने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और मिशन स्टेशन के बीच का संचार बंद हो गया था।

  • मेट्रो ने रचा इतिहास, देश में पहली बार नदी के नीचे दौड़ी ट्रेन

    कोलकाता। मेट्रो ने कोलकाता में इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार किसी मेट्रो ने नदी के नीचे रफ्तार भरी है। यह ट्रायल रन हावड़ा से कोलकाता में एस्प्लेनेड तक हुआ। कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी ने इस दौड़ को कोलकाता शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कहा कि यह पहली बार है कि एक ट्रेन हुगली नदी के नीचे चली है। यह 33 मीटर की गहराई पर सबसे गहरा स्टेशन भी है।