उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार चौथे दिन वृद्धि


 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (काेविड-19) के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी वृद्धि का सिलसिला जारी रहा और अब यह 1.42 लाख के पार पहुंच गया है। 
देश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण में तेजी के साथ पिछले तीन दिनों से 13 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं जिससे सक्रिय मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है।
इस बीच देश में अब तक एक करोड़ आठ लाख 38 हजार 323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विभिन्न राज्यों से शनिवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,803 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 90 हजार 976 हो गया है। सक्रिय मामलों में 3,243 की बढ़ोतरी हुई है और इनकी संख्या अब 1,42,785 हो गयी है। इससे पहले शुक्रवार को 3,585, गुरुवार को 2,200 और बुधवार को 793 सक्रिय मामले बढ़े थे।
इस दौरान देश में 11,208 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 87 हजार 330 हो गयी है। इसी अवधि में 87 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 337 हो गया। देश में रिकवरी दर घटकर 97.23 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घट कर 1.29 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।
महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में सर्वाधिक 3,674 की और वृद्धि होने के बाद इनकी संख्या शनिवार को बढ़ कर 48,439 पहुंच गयी।राज्य में 2,567 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 19,92,530 हो गयी है तथा 40 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 51,753 तक पहुंच गया।
देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में अभी भी शीर्ष पर है। हालांकि इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 1,208 और घट कर 58,609 रह गयी। सबसे अधिक 5,841 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 9,67,630 हो गयी। राज्य में 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,075 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले अभी 1025 हैं जबकि एक और मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 10,898 लोगों की इस बीमारी से जान जा चुकी है जबकि 6,25,832 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 77 और बढ़कर 5978 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,292 हो गया है तथा अब तक 9,29,447 मरीज स्वस्थ हुए हैं। (वार्ता)


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।