उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

सक्रिय मामले छह लाख से नीचे, रिकवरी रेट 91 प्रतिशत के पार


नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण देश में इसके सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख के नीचे पहुंच गयी तथा रिकवरी रेट 91 फीसदी से अधिक हो गया। देश में गत 21 सितंबर को 10.03 लाख सक्रिय मामले थे। इसके बाद से इसकी संख्या में लगातार गिरावट आ रही है और अब छह लाख से नीचे आ गयी है।

लगातार दो दिनों की तेजी के बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली कमी आयी है। देश के विभिन्न हिस्सों में एक दिन में कोविड-19 के 48,648 नये मामले सामने आये। एक दिन पहले गुरुवार को 49,881 मामले आये थे, बुधवार को 43,843 यह संख्या थी और मंगलवार को 36,470 नये मामले सामने आये थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना से 57,386 लोग स्वस्थ हुए, जिससे इस महामारी से ठीक होने वालों की दर 91.15 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना से अब तक करीब 80.89 लाख संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 73,73 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस दौरान 563 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1.21 लाख हो गयी।

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से 9,301 घटकर संक्रिय मामले 5,94,386 रह गये हैं। स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 7.35 प्रतिशत रह गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।

इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 2,137 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1.28 लाख पर आ गयी है, जबकि इस दौरान 156 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,710 हो गयी है। वहीं इस दौरान 7,883 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 14.95 लाख हो गयी है।


  • खुशखबरी! कोरोना अब महामारी नहीं! विश्व स्वास्थ्य संगठन का ऐलान

    जेनेवा। आखिरकार तीन साल तक दुनिया को परेशान करने वाला अब खत्म होने की कगार पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से हटा दिया है। संगठन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कोविड अब पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं रह गया है।

  • कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, देश में 1,399 संक्रमितों की मौत

    नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने एकबार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश भर में कोरोना संक्रमण के घटते-बढ़ते मामलों के बीच मृतकाें की संख्या में 1,399 की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 523622 हो गयी है।

  • बंगाल : कोरोना पाबंदी में छूट, बुधवार से खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना पाबंदियों में छूट का ऐलान किया है। अब प्राइमरी स्कूलों को बुधवार से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि रात 12 बजे तक सुबह पांच बजे तक की गई है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग इस बाबत नया निर्देश जारी करेगा और उस निर्देश के अनुसार पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।