उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

टोक्यो ओलिंपिक :हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, दीपिका-प्रवीण की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में



 नई दिल्ली : टोक्यो ओलम्पिक के दूसरे दिन  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के  शानदार प्रदर्शन मदद से वापसी की और टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की। चौथे क्वार्टर में आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने उसकी हर कोशिशों को नाकाम कर दिया। 
आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। दूसरे दिन दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी ने आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगा दी है।  


एथलेटिक्स

  • कुश्ती संघ एडहॉक कमेटी के हवाले, ओलंपिक एसोसिएशन ने भूपिंदर सिंह बाजवा को सौंपी कमान

    नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है, जिसका चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके साथ ही, सदस्यों में मंजुशा कुंवर और एमएम सौम्या भी होंगे। यह निर्णय भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित करने के तीन दिन बाद लिया गया है।

  • गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का कार्यक्रम

  • जंतर-मंतर पर आधी रात हुआ बवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच आधी रात धक्का-मुक्की हो गई। खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया की ओर से गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिठ्ठी लिखी गई है।