उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

सिंधू ने किया कमाल, जीता कांस्य, भारत को दिलाया तीसरा पदक



 
टोक्यो। पिछले रियो ओलम्पिक की रजत विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की ही बिंग जियाओ को रविवार को 21-13, 21-15 से हराकर बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने भारत को इन टोक्यो ओलम्पिक खेलों में तीसरा पदक दिला दिया।

सिंधू इसके साथ ही ओलम्पिक में लगातार दो पदक जीतने वाली देश की दूसरी खिलाड़ी और यह उपलधि हासिल करने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। इससे पहले यह उपलब्धि पहलवान सुशील कुमार को हासिल थी जिन्होंने 2008 में बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीता था। सिंधू ने 2016 में रजत पदक जीता था और इस टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इन खेलों में सबसे पहले रजत पदक जीता जबकि महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया है। भारत अपने इस तीसरे पदक के साथ रियो ओलम्पिक में जीते अपने दो पदकों से आगे निकल गया है।

सिंधू के कांस्य पदक जीतते ही भारत के एकमात्र ओलम्पिक व्यक्तिगत स्वर्ण विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने सिंधू को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक बधाई पत्र साझा करते हुए कहा कि सिंधू आपको बधाई। आपने हमें सुपर गौरव प्रदान किया है।

भारत के केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भी सिंधू को बधाई देते हुए कहा ,'चैंपियन आपको हार्दिक बधाई। '


एथलेटिक्स

  • कुश्ती संघ एडहॉक कमेटी के हवाले, ओलंपिक एसोसिएशन ने भूपिंदर सिंह बाजवा को सौंपी कमान

    नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है, जिसका चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके साथ ही, सदस्यों में मंजुशा कुंवर और एमएम सौम्या भी होंगे। यह निर्णय भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित करने के तीन दिन बाद लिया गया है।

  • गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का कार्यक्रम

  • जंतर-मंतर पर आधी रात हुआ बवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच आधी रात धक्का-मुक्की हो गई। खिलाड़ियों का आरोप है पुलिस ने उन पर हमला और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बारिश की वजह से सोने के लिए बेड मंगवाए थे, जिसे पुलिस ने लाने से रोक दिया। इस बीच प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया की ओर से गृहमंत्री को अपनी चार मांगों को लेकर चिठ्ठी लिखी गई है।