उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

रविवार १२ मई २०२४

मशहूर पेंटर वसीम कपूर का निधन




कोलकाता। जाने-माने चित्रकार वसीम कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनका जन्म 3 जनवरी, 1951 को लखनऊ में हुआ था, लेकिन उनका गृहनगर कोलकाता था।
कपूर ने 1971 में कलकत्ता के इंडियन कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड ड्राफ्ट्समैनशिप से फाइन आर्टस में प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा किया था। उनकी पेंटिग्स दैनिक कार्यों में शामिल साधारण भारतीय महिलाएं या ईसा मसीह अथवा कोलकाता में हाथ रिक्शा ढोने वाले व्यक्ति के रूप में उनकी पीड़ा को अभिव्यक्त करते हैं।


भारत