उत्तराखंड : जंगलों में रुक नहीं रहा आग का तांडव, वन विभाग ने बुझाने में लगाई ताकत >>>>>>>>> राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पुलिस के प्रवेश पर लगाई रोक, वित्त मंत्री चंद्रिमा पर भी लगा 'प्रतिबंध' >>>>>>>>> माध्यमिक परीक्षा में जिलों ने मारी बाजी, कूचबिहार का चंद्रचूड़ टॉपर >>>>>>>>> टीएमसी ने कुणाल घोष लिया एक्शन, महासचिव पद से हटाया
Dainik Vishwamitra

शनिवार ११ मई २०२४

प्रियंका आज रायबरेली जिले में करेंगी प्रचार



 
रायबरेली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को रायबरेली जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में शिरकत करेंगी।
जिला कांग्रेस कार्यालय से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार वाड्रा रायबरेली के सलोन इलाके में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगी। गौरतलब है कि सलोन रायबरेली जिले में अमेठी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।
रायबरेली जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को चौथे चरण में मतदान सम्पन्न हो चुका है। वहीं, अमेठी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर आगामी 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होगा।


भारत